KhabarFast

कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री, 5वें अटेम्प्ट में गाड़ दिए झंडे; प्रेरणादयक है कहानी

Parth Jha | 06 Mar, 2026

UPSC Topper Anuj Agnihotri: देश की सबसे कठीन परीक्षा यानी यूपीएससी का रिजल्ट आ गया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसे पास करने की प्रक्रिया काफी लंबी और कठिन होती है।

बता दें कि यूपीएसपी परीक्षा 2025 में लिखित में आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में साक्षात्कार लिया गया। इन सभी चरणों के बाद यूपीएससी ने मेरिट लिस्ट जारी की है।

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री

बता दें कि अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। अनुज रावतभाटा में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद ग्रेजुशन के लिए जोधपुर चले गए। जहां उन्होंने एम्स में एमबीबीएस से पढ़ाई की। उन्होंने 2013 में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। फिर उन्होंने इंटर्नशिप की। हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को चुनने के बजाए प्रशासनिक सेवा करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने Danics ज्वाइन किया, जो सेंट्रल सिविल सर्विस की प्रशासनिक सेवा है।  

पांचवें प्रयास में हुए सफल

आपको बता दें कि अनुज ने अपने पांचवें प्रयास में यूपीएसपी परीक्षा पास की है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि हे भगवान मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। भगवान महान है। उन्होंने कहा कि 6 साल की मेहनत आखिरकार रंग लाई। अपने पांचवें प्रयास में AIR 1 हासिल किया है। अनुज अग्निहोत्री ने अपने माता-पिता की भूमिका को सराहते हुए कहा कि मम्पी-पापा और सभी शिक्षक को धन्यावाद।