Delhi News: दिल्ली के अमर कॉलोनी स्थित आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड राहुल मीणा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, उसे सुनकर पुलिसवाले भी सन्न रह गए।
इस बीच राहुल मीणा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल सामने आई है, जिसमें वह बीएमडब्लू, मर्सिडीज और थार जैसी लग्जरी कारों के साथ रील बनाता हुआ नजर आ रहा है।
अलवर का रहने वाला है आरोपी
बता दें कि राहुल मीणा राजस्थान के अलवर जिले के कुंदरोली का रहने वाला है। पहले वह आईआरएस अधिकारी के आवास पर सहायक के रूप में काम करता था लेकिन, बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इंस्टाग्राम पर उसके महज 109 फॉलोअर्स है। उसने कुछ ही पोस्ट डाली हुई है। उसका आखिरी पोस्ट 7 नवंबर का है। जिसमें वह लग्जरी गाड़ियों के पास खड़ा होकर वीडियो बनाता दिख रहा है। बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग बज रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन गेम 3 पत्ती और लड़कियों की लत के कारण वह अपराधी बन गया है। गेम के पैसा कमाकर वह गर पर लड़किया बुलाता था। इसी सनक में 21 अप्रैल को उसने अलवर में एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी राहुल ने पीड़िता के शरीर पर कॉलोनी में घर में घुसकर IRS बेटी की रेप के मौत के घाट उतार दिया।
ऐसा दिया घटना को अंजाम
दरअसल, आरोपी राहुल को मृतका के माता-पिता के जिम जाने की पूरी जानकारी थी। 21 अप्रैल की सुबह वह घर में घुसा और सीधे स्टडी रूम में गया, जहां लड़की यूपीएससी की पढ़ाई कर रही थी। राहुल ने लड़की का गला दबाकर उसे कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन, विरोध करने पर उसने भारी चीज और लैंप से सिर पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालच में आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर केबल से उसका गला घोंट दिया।