KhabarFast

IPL और PSL की तुलना करते हुए ये क्या बोले गए साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Sachin Kumar | 13 Apr, 2026

IPL-PSL Comparison: वैसे तो आईपीएल और पीएसएल के बीच कोई तुलना नहीं है। आईपीएल कहीं पीएसएल से कोसों आगे है लेकिन, समय-समय सवाल उठते रहते हैं। आईपीएल औऱ पीएसएल की तुलना को लेकर क्रिकेटर का बयान अक्सर वायरल होता है। 

अब साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर रिली रोसो ने बड़ा बयान दिया है। फिलहाल वह पीएसएल में क्वेटा ग्लेडिएडटर्स की तरफ से खेल रहे है। उन्होंने कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट से ज्यादा एक फिल्म की तरह है। रिली रोसो ने आईपीएल को लंबे शेड्यूल और बॉलीवुड-स्टाइल प्रेजेंटेशन को फिल्म जैसा कहा था, जबकि पीएसएल को क्रिकेट केंद्रीत बताया था। 

जैकब ओरम ने दिया रिएक्शन 

जैकब ओरम ने कहा कि आईपीएल और पीएसल दोनों ही बड़े प्रभावशाली टूर्नामेंट हैं लेकिन, दोनों की प्रकृति अलग है। उन्होंने कहा कि आईपीएल विशाल और ग्लैमरस टूर्नामेंट है, जो काफी बड़ा ब्रांड बन चुका है। वहीं, पीएसएल को उन्होंने ज्यादा कॉम्पैक्ट और प्रतिस्पर्धी लीग बताया, जहां हर मैच का दवाब ज्यादा होता है। हालांकि, उन्होंने पीएसएल के मौजूदा सीजन में एक कमी की ओर इशरा किया था। पीएसएल बगैर दर्शकों के खेला जा रहा है। जिससे के कारण खेल की ऊर्जा पर असर पड़ रहा है। 

दोनों लीग की हो रही तुलना 

हाल के दिनों में आईपीएल और पीएसएल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में कुसल मेंडिस से इस तरह के सवाल पूछे गए थे। जब उनसे आईपीएल और पीएसएल के बीच किसी एक के चुनने के लिए कहा गया तो. उन्होंने कि दोनों लीग्स कीअपनी-अपनी पहचान है। फिलहाल यह साफ है कि मैदान के अंदर के मुकाबले जितने दिलचस्प हैं, उतना ही अब मैदान के बाहर भी आईपीएल और पीएसएल के बीच छिड़ी हुई है।