KhabarFast

‘TMC 'मां, माटी, मानुष', जैसी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई’ पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार

Parth Jha | 11 Apr, 2026

West Bengal Elections 2026पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनावएक तरफ TMC का भय हैदूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है। ये लड़ाई भय को पराजित करने की हैये लड़ाई भरोसे पर बंगाल को आगे बढ़ाने की है। आज मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं कि अब TMC के भय का राज जाने वाला है। अब TMC के झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है। बंगाल से भय जाएगाअब बंगाल में भरोसा आएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये TMC 'मांमाटीमानुष', ऐसी-ऐसी झूठी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई। आज ये दुनिया भर की ऊटपटांग बातें करती रहती हैदिन रात हमें गालियां देती रहती हैझूठे दावे करती रहती है। लेकिन ये TMC सरकार 15 साल से यहां बैठी है। अरे 15 साल में क्या कियाजरा बंगाल की जनता को बताओ न। अब आप सोचिएअगर 15 साल तक कुछ नहीं किया तो आगे 5 साल देकर कुछ पाओगे क्या?। इन्होंने बंगाल को कौन सा विकास मॉडल दिया हैये 15 साल की बात इसलिए नहीं करते क्योंकि तब TMC का झूठ, TMC का विश्वासघात, TMC की दुरनीति का कच्चा-चिट्ठा खुल जाएगा। TMC ने 15 साल में एक ही मॉडल विकसित किया है। यहां सिंडिकेट ही सरकार है और सरकार ही सिंडिकेट है। 

Also read: Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार 

ममता बनर्जी की पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि TMC बंगाल के बाहर कई जगह पर चुनाव लड़ने गई है। त्रिपुरा में चुनाव लड़ने गई थी, असम में चुनाव लड़ने गई थीगोवा में चुनाव लड़ने गई थी। कहीं पर भी एक वोट कोई नहीं देता इनको। अड़ोस-पड़ोस के राज्य उन्हें पहचान गए लेकिन वहां उनकी बेईमानी और गुंडई नहीं चलती और इसलिए उन्हें वहां कोई पूछने वाला नहीं है। TMC बंगाल से बाहर इसलिए नहीं जीत पाती क्योंकि इनके पास कोई विजन नहीं हैकोई विचार नहीं हैकोई नीति नहीं हैकोई नीयत नहीं है। TMC शासन के नाम पर बहुत बड़ा शून्य है। इनकी एक ही काम में मास्टरी है, PhD करके रखा हैकुछलोगों ने थो डबल PhD कर दी है। उनकी मास्टरी गुंडागर्दी करनेभ्रष्टाचार करने में है। उसमें नए-नए खेले करते रहते हैं। इनको लोगों को डरानाबूथ लूटना आता है। बंगाल में ये TMC वाले इतने सालों तक यही करते रहे हैं। ऐसे लोगों को बंगाल में सरकार चलाने का कोई हक नहीं है।

ये महाजंगलराज की ही निशानी है- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "मुझे बताया गया है कि यहां की अनेक बेटियां बंगाल के लिए फुटबॉल खेलती हैं। जहां के बेटे-बेटियों में इतना टैलेंट भरा होवहां फुटबॉल के साथ क्या होता है ये हमने कुछ महीने पहले कोलकाता में देखा। TMC के नेताओं नेमंत्रियों ने फुटबॉल को भी सिंडिकेट के हवाले कर दिया। इतनी शर्मनाक तस्वीरेंपूरी दुनिया ने कोलकाता से ये TMC वालों के कारनामे देखे थे। ये महाजंगलराज की ही निशानी है।