KhabarFast

West Bengal Elections 2026: दूसरे चरण के मतदान के बीच ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?

Parth Jha | 29 Apr, 2026

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान किए जा रहे है। कई जगहों पर हिंसक झड़प भी देखने को मिली है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान किया। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है। इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा। राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग़, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?। उन्होंने कहा कि .CRPF के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरु किया। हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। यह न्यायालय की अवमानना है, मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा... हमारी जीत होगी, TMC जीत रही है।

Also read: ‘TMC का फॉर्मूला है झूठ बोलो और गालियां दो’ बंगाल में पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा

...लेकिन सभी हिंदू जाग गए हैं- सुवेंदु अधिकारी

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अभी-अभी CO ने आदेश दे दिया कि पूरे प्रदेश में 4 से ज्यादा आदमी जहां खड़े होंगे। उन्हें खदेड़ने के लिए सेंट्रल फोर्स जो चाहे कर सकती है। CO ने आदेश दिया है कि जो लोग पहले ही वोट दे चुके हैं वे घर चले जाएं। TMC द्वारा हंगामे पर उन्होंने कहा, "बांग्लादेशी मुसलमान, घुसपैठिया, वे लोग हंगामा कर रहे थे। लेकिन सभी हिंदू जाग गए हैं।