Haridwar Road Accident: उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद के अलीपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते बाइक आग के गोले में बदल गई। इस भयावह हादसे में दोनों युवक खुद को बचा नहीं सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में एक युवक पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा बताया जा रहा है, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इलाके में मातम का माहौल
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने की चेतावनी देता है।