Yogi Cabinet Extension: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सियासी दांव चल दिया है। योगी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इसके साथ ही जातिय समीकरण को साधाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर मुहर लग गई है। रविवार यानी 10 मई को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार यानी 9 मई को राज्यपाल मुलाकात की थी। साथ ही कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की गई थी।
छह मंत्रियों की शपथ
योगी कैबिनेट में इस समय छह खाली हैं और माना जा रहा है कि इस सभी सीटों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इस बार किसी बड़े प्रयोग के बजाए सामाजिक और जातिय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है वे अलग-अलग वर्ग से आते हैं। बताया जा रहा है कि मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी , कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, सुरेंद्र दिलेर और कैलाश राजपूत। इसके अलाला मौजूदा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल की प्रोन्नति लगभग तय मानी जा रही है।
2027 चुनाव से पहले बड़ी तैयारी
योगी सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी सामाजिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी एक साथ ब्राह्मण, जाट, दलित, पासी वाल्मीकि और अति पिछड़ वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है। योगी मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 8 मंत्री शपथ ले सकत हैं। जिनमें 6 नए चेहरे होंगे। दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में होना है। उससे पहले भाजपा ने अपनी तैयारी को शुरू कर चुकी है।