UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित अंतर्गत चक्कर की मिलक इलके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां महज 24,000 रुपये के लेन-देने और मकान की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में एक दंपति की उनके ही परिचितों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया है, पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलित किए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक दंपति और आरोपी एक-दूसरे को पूर्व से जानते थे, विवाद की मुख्य वजह एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री और उसमें बकाया 24,000 रुपये का भुगतान है,इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पति-पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसके बाद दोनो की मृत्यु हो गई है पुलिस अधिकारियों ने बताया परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।