KhabarFast

US-Iran Ceasefire: सीजफायर पर इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा- सीज़फ़ायर में लेबनान शामिल नहीं है

Parth Jha | 08 Apr, 2026

US-Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात को ईरान के साथ दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा कर दी है। यह फैसला ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत पूरी तरह और सुरक्षित रूप से खोलने की शर्त पर लिया गया है। ट्रंप ने इसे दोनों तरफ से सीजफायर बताया हैजबकि इजरायल ने भी इस अस्थायी समझौते को स्वीकार कर लिया है। इस पर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। 

सीजफायर पर इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ट्वीट किया, "इज़राइल प्रेसिडेंट ट्रंप के ईरान के खिलाफ दो हफ़्ते के लिए हमले रोकने के फ़ैसले का सपोर्ट करता है, बशर्ते ईरान तुरंत स्ट्रेट्स खोल दे और US, इज़राइल और इस इलाके के देशों पर सभी हमले रोक दे। इज़राइल US की इस कोशिश का भी सपोर्ट करता है कि ईरान अब अमेरिका, इज़राइल, ईरान के अरब पड़ोसियों और दुनिया के लिए न्यूक्लियर, मिसाइल और टेरर का खतरा न बने। यूनाइटेड स्टेट्स ने इज़राइल से कहा है कि वह आने वाली बातचीत में US, इज़राइल और इज़राइल के इलाके के साथियों के साथ इन लक्ष्यों को पाने के लिए कमिटेड है। दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर में लेबनान शामिल नहीं है।

Also read: Iran-US Ceasefire: ट्रंप का बड़ा यू-टर्न...होर्मुज खोलने की शर्त बनी गेमचेंजर, अमेरिका–ईरान के बीच 14 दिन का युद्धविराम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जताई खुशी 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया, "बहुत विनम्रता के साथमुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिकाअपने सहयोगियों के साथलेबनान और दूसरी जगहों सहित हर जगह तुरंत सीजफायर पर सहमत हो गए हैंजो तुरंत लागू होगा। मैं इस समझदारी भरे कदम का दिल से स्वागत करता हूं और दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं और उनके प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद आने के लिए आमंत्रित करता हूं ताकि सभी विवादों को सुलझाने के लिए एक पक्के समझौते पर आगे बातचीत की जा सके।