Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित GIP Mall के वाटर पार्क में बड़ा हादसा हो गया। जहां ग्रेटर नोएडा के युवक द्रोण शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक परिवार के संग घूमने आया था, तभी डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत की असली वजह जानने के पोस्टमॉर्टम के रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने वाटर पार्क प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच और सीसीटीवी खंगाले में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, युवक स्विमिंग कर रहा था, तभी वाटर पार्क में वेव चल रही थीं। इसी दौरान युवक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया है। साथ ही परिवार में मातम-सा पसर गया है।
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। पर्याप्त निगरानी नहीं थी,1200 से 1400 रुपए का टिकट लेने के बाद भी वाटर पार्क में सुरक्षित नहीं है। पहले भी एक दिल्ली के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। इनके उपर कोर्ट ने मुकदमें का आदेश दिया था, लेकिन इस बावजूद सुरक्षा नदारद रही। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप मच गया। प्रबंधन और प्रशासन दोनों पर बड़े सवाल उठे।