KhabarFast

UP News: हमीरपुर में बारात के बीच बवाल, दबंगों ने दूल्हे को गाड़ी से खींचकर पीटा, तोड़फोड़ से शादी में मचा हड़कंप

Parth Jha | 08 May, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शादी खुशियां मातम में बदल गई। बारात लेकर जा रहे दुल्हे की कुछ दंबगों ने गाड़ी से खींचकर जमकर पीटा। इस घटना के बाद शादी में वाले घर में हड़कंप मच गया। घटना में दुल्हा गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी।  

जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के वसेला गांव के पास बारात लेकर जा रहे दूल्हे पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दूल्हे को गाड़ी से उतारकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा ,हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की, जिससे शादी का माहौल में मातम सा छा गया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी पहले घात लगा कर बैठे हुए थे। पहले दबंगों ने गाड़ी रुकवाई और उसके बाद हमला कर दिया, दूल्हे के साथ उसके भाई और परिजनों के साथ जमकर पिटाई की। मारपीट में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच में जुट गई।

Also read: UP Crime News: मथुरा में लूट और डकैती के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 17 टीमें कर रही थीं तलाश

इलाके में तनाव का माहौल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जौनपुर में बारात के दौरान गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। अब हमीरपुर की इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में तनाव का माहौल है।