KhabarFast

Kanpur Road Accident: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 6 लोगों की मौत, 2 बच्चे घायल

Parth Jha | 05 Feb, 2024

Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सुबह के समय एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दोनों बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिसके बाद पुलिस हादसे की जांच में जुट गई।  

जानकारी के अनुसार, ये हादसा कानपुर में सिकन्दरा-संदलपुर मार्ग में जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ है। ये सभी लोग एक कार में सवार होकर शादी समारोह में शमिल होने जा रहे थे। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो रखी थी। जिसके कारण जगन्नाथपुर गांव में स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया है।

6 की मौत, 2 बच्चे घायल

पुलिस के मुताबिक, जेसीबी के मदद से कार को बाहर निकाला गया। सभी लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दो बच्चे जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार लोग डेरापुर के मुर्रा गांव और शिवराजपुर गांव के रहने वाले थे। कार में सवार लोग डेरापुर के मुर्रा गांव और शिवराजपुर गांव के रहने वाले थे। मरने वालो में कार चालक विकास, खुश्बू , गोलू , प्रतीक, संजय और प्राची हैं। वहीं वैष्णवी और विराट घायल गए हैं।