Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के ढिमरौनी गांवमें गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। दुल्हन घर पर आई थी। नशे में धुत चचेरा भाई खुशी में तमंचे से फायरिंग कर रहा था। तभी एक गोली दूल्हे के चाचा के सीने में जा लगी। इससे वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
परिजन आनन फानन में उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के ढिमरौनी गांव का है।
आरोपी से पूछताछ जारी
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया थाना बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत एक परिवार में दूल्हा दुल्हन के आगमन के अवसर पर दूल्हे के चाचा द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। इस घटना में परिवार के ही एक सदस्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा मेडिकल कालेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।