KhabarFast

इंदिरापुरम में आग का तांडव, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के आठवें फ्लोर तक पहुंची आग की लपटें

Parth Jha | 29 Apr, 2026

Ghaziabad Fire: यूपी के गाजियाबाद के पोश इलाके इंदिरापुरम में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बहु मंजिला इमारत गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में आग लग गई। आपको बता दें कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बहुमंजिला इमारत के आठवें फ्लैट में आग लग गई। जोकि फैलते हुए तीन माले तक पहुंच गई। गनीमत इस बात की रही कि इस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

इस दौरान फ्लैटों में रखा हुआ लाखों का घरेलू सामान चलकर खाक हो गया। वहीं दूसरी ओर दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगातार आग बुझाने का काम किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना था कि उनके परिजन अभी फ्लैट में फंसे हुए हैं जिनके सकुशल निकालने की बात वह कह रहे थे। दमकल विभाग के अनुसार अभी तक कोई जान माल की हानि इस आगजनी की घटना में नहीं है। वहीं दूसरी ओर लगातार आग बुझाने के प्रयास किया जा रहे हैं। आपको बता दें गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में आठवीं फ्लैट में आग लगी जो कि बढ़ते हुए नवीं मंजिल और दसवीं मंजिल में पहुंच गई और कई फ्लैट को अपने आगोश में ले लिया।

Also read: Noida News: GIP मॉल के वाटर पार्क में 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 

इस घटना पर सोसायटी के ही एक व्यक्ति ने बताया कि आग लगने से करीब 10-12 फ्लैट जल गए हैं। हो सकता है कि बिजली (इलेक्ट्रिसिटी) से जुड़ी कोई समस्या रही हो। मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है। दमकल के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल आग बुझाने का काम किया जा रहा है। अभी तक किसी के घायल होने या किसी की जान जाने की कोई सूचना नहीं है।

गाजियाबाद जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार मंदार ने कहा कि यहां कुल 8 फ्लैटों में आग लगी थी। आग को नियंत्रित कर लिया गया है। 17 फायर टैंडर यहां लगे हुए हैं। हमने यहां मेडिकल और रिलीफ कैंप बना दिए हैं। फ्लैट के मालिकों और RWA से हमारी बात हुई है। SDRF और अग्निशमन विभाग ने खोज अभियान भी पूरा कर लिया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। हमने फायर विभाग को विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।