KhabarFast

UP News: बहराइच में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक ने मां, पिता, दादी और बहन को उतारा मौत के घाट

Parth Jha | 02 Mar, 2026

UP Newsयूपी के बहराइच में जमीनी विवाद में एक युवक ने अपने मां-बाप, दादी और बहन को उतारा मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। हत्यकांड की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार और सोमवार की देर रात को अंजाम दिया गया। जब पूरा गांव सो रहा था तभी अचानक तेज चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद लोग जागे और जाकर देखा तो युवक ने अपने पिता, मां, दादी और बहन पर कुल्हाड़ी से किए कई वार किए थे। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता ने एक जमीन बेच दी थी। जिसके पैसे को लेकर विवाद हुआ था। युवक अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था। उसे पैसे नहीं मिलने की वजह से वह काफी ज्यादा नाराज था। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद युवक ने खुद को भी घायल कर लिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) और बहन पार्वती (35) के मृत होने की पुष्टि की। घटना में गुरुदेव (33) और निरंकार (27) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।