KhabarFast

Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

Sachin Kumar | 26 May, 2026

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की घंटों पूछताछ में समर्थ सिंह ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार बताने से लेकर गर्भपात कराने जैसे कई राज उगले हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि समर्थ ने घटना वाले दिन को पूरी तरह सामान्य बताया। उसने कहा कि हर दिन की तरह उस दिन भी दोनों ने जिम किया, साथ बैठकर खाना खाया और वॉक करने भी गए।

गर्भपात को लेकर भी खुलासा

पूछताछ में समर्थ ने ट्विशा शर्मा के गर्भपात को लेकर कहा ट्विशा की जिद और डॉक्टरों की सलाह पर ही किया गया था। उसने दावा किया कि दोनों साथ गए थे। वहां से दवा लेने के बाद ही गर्भपात कराया गया था। समर्थ के अनुसार वह पिता बनना चाहता था लेकिन, ट्विशा तैयार नहीं थी। हालांकि, पुलिस जांच में ट्विशा के व्हाट्सएप मैसेज से बिल्कुल अलग कहानी सामने आई है। चैट से खुलासा हुआ है कि समर्थ ने ट्विशा पर ही गंभीर सवाल खड़े किए थे और यहां तक पूछा था कि यह बच्चा किसका है।  

Also read: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मार्च के बाद बढ़ा विवाद

पूछताछ में सामने आया है कि शादी के शुरुआती पांच महीनों के दौरान ट्विशा कई बार मायके गई थी। बताया जा रहा है कि आपसी झगड़े के कारण वह मायके गई थी। समर्थ ने माना कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था लेकिन, उसने ट्विशा पर हाथ नहीं उठाया। उसके अनुसार, मार्च तक दोनों के बीच संबंध अच्छे थे लेकिन, मार्च में ट्विशा के भाई की शादी के बाद दोनों के रिश्ते तल्ख हो गए थे। दोनों के बीच झगड़ा सुलझाने का काम समर्थ की मां गिरिबाला सिंह करती थी लेकिन, ट्विशा का आरोप था कि गिरिबाला सिंह सिर्फ अपने बेटे यानी समर्थ का ही पक्ष लेती थी।