KhabarFast

कोहरा बढ़ा, ट्रेनों पर ब्रेक…रेलवे का बड़ा फैसला, 1 दिसंबर से ये ट्रेनें तीन महीनों के लिए हुई कैंसिल

Parth Jha | 21 Nov, 2025

Train Cancelled News: देश के लाखों रेल यात्रियों के लिए सर्दियों के साथ बड़ी परेशानी भी लौट आई है। उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर बिहार, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी क्षेत्रों में घना कोहरा ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है। रात से सुबह तक ट्रैक पर विजिबिलिटी कुछ मीटर तक गिर जाती है, जिससे ट्रेन संचालन बेहद जोखिम भरा हो जाता है। इसी खतरे को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए 24प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। यह रोक 1दिसंबर 2025से 28फरवरी 2026तक प्रभावी रहेगी।

भीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी—रेलवे का तर्क

रेलवे के अनुसार, कोहरे के दौरान सिग्नल और ट्रैक दोनों धुंध में छिप जाते हैं, जिससे हादसों की संभावनाएं बढ़ती हैं। लंबे रूट वाली ट्रेनों पर नियंत्रण रखना सबसे कठिन हो जाता है। इसलिए नेटवर्क पर भार कम करने और अन्य ट्रेनों को सुरक्षित व सुचारू रूप से चलाने के लिए इन चयनित ट्रेनों को तीन महीनों के लिए बंद किया गया है। इस निर्णय का असर लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर सीधा पड़ेगा, लेकिन रेलवे इसे आवश्यक सुरक्षा उपाय की तरह देख रहा है।

1दिसंबर से 28फरवरी तक कैंसिल रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में टिकट बुक कराया है, उन्हें स्वतः रिफंड मिल जाएगा। कोहरे की स्थिति सामान्य होते ही ये ट्रेनें फिर से तय रूट पर लौट आएंगी।