KhabarFast

Aaj Ka Mausam: आज इन राज्यों में दिखेगा गर्मी का प्रकोप, क्या बारिश की है संभावना?

Parth Jha | 06 Mar, 2026

Weather Update: होली के बाद मौसम करवट लेने वाली है। मार्च में लोगों को तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। अब शुक्रवार यानी 6मार्च को दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।अब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में 6मार्च को यानी आज का मौसम साफ रहेगा। राजधानी में इस समय 18डिग्री तापमान है लेकिन, शुक्रवार को तापमान 33डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में हवा में 53प्रतिशत नमी रह सकती है। वहीं मौसम में ज्यादा उमस भरा रहेगा। शुक्रवार को हवा की रफ्तार काफी हल्की दिखाई दे रही है।

दोपहर में बढ़गी गर्मी

बता दें कि दिल्ली में 6मार्च की सुबह के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होती दिखेगी। सुबह 9बजे 24डिग्री और 10बजे 27डिग्री तक जाने की आशंका है। वहीं 10बजे यह तापमान 27डिग्री तक हो सकता है। साथ ही दोपहर 11बजे 29डिग्री रहने की संभावना है। इस तापमान के अनुसार दोपहर में गर्मी बढ़ेगी जिससे दिन भर गर्मी की तपिश का लोगों को एहसास होता रहेगा।

अन्य राज्यों का हाल

इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी मौसम बदल सकता है। फिलहाल तापमान बढ़ने का दौर जारी रहेगा लेकिन, मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में 9 मार्च और बिहार में 11 मार्च के आसपास कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की देखने को मिल सकती है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में भी इस सप्ताह गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती है।