KhabarFast

Today Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें 28 अप्रैल को अपने शहर का लेटेस्ट रेट चेक करें

Parth Jha | 28 Apr, 2026

Gold Silver Price Today: लगातार सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वहीं एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में तेजी देखी गई है। सोमवार को बाजार बंद होने तक चांदी में फिर से तेजी देखी गई। अब चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

एक ही दिन में चांदी की कीमतों में 3,500 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद चांदी 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। वहीं सोने में 200 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद सोना 200 रुपये मंहगा होकर 1,56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

Also read: क्रेडिट कार्ड से ज्यादा खर्च पर बढ़ी निगरानी, टैक्स नोटिस का खतरा

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

दिल्ली: 24K - ₹ ₹153860, 22K - ₹141050, 18K - 115430, चांदी ₹2,60,000 - ₹2,60,000

मुंबई: 24K - ₹153710, 22K - ₹140900, 18K - ₹115280,  चांदी लगभग ₹2,60,000

कोलकाता: 24K - ₹153710, 22K - ₹140900, 18K - ₹115280, चांदी ₹2,59,900 से ₹2,70,000

चेन्नई/हैदराबाद: 24K ₹155240, 22K - ₹142300 18K-₹118700  चांदी ₹2,69,900 से ₹2,70,000 के आसपास है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की किमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोना गिरावट के बाद 4,704 डॉलर और चांदी 75.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में भले ही युद्ध थम गया है, लेकिन होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका की बीच तनाव जारी है। जिसकी वजह से सोने-चांदी और कच्चे तेल के दामों में लगातार उतारा-चढ़ाव देखा जा रहा है।