KhabarFast

शादी से पहले पिता बने ये मशहूर क्रिकेटर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Shivani Jha | 21 May, 2026

क्रिकेटरों की जिंदगी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं होती, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर ऐसे रहे हैं, जो शादी से पहले ही पिता बन गए थे। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। किसी ने बच्चे के जन्म के बाद शादी की, तो किसी ने बिना शादी के ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया।

हार्दिक पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में नतासा स्तनकोविक के साथ सगाई की खबर देकर फैंस को चौंका दिया था। इसके कुछ समय बाद उन्होंने पिता बनने की जानकारी दी। बेटे अगस्त्य के जन्म के बाद दोनों ने शादी की रस्में पूरी की थीं।

विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का नाम भारतीय अभिनेत्री नीना  गुप्ता के साथ काफी चर्चाओं में रहा था। दोनों की बेटी मसाबा गुप्ता का जन्म शादी से पहले हुआ था। हालांकि विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता ने कभी शादी नहीं की, लेकिन रिचर्ड्स हमेशा अपनी बेटी के साथ खड़े नजर आए। उस समय रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे।

जो रुट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट भी इस सूची में शामिल हैं। उनकी पार्टनर कैरी कॉट्रेल के बेटे का जन्म शादी से पहले हुआ था। बाद में दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। जो रूट लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।

बल्लेबाज क्रिस गेले

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेले भी शादी से पहले पिता बन चुके हैं। उनकी बेटी ब्लश का जन्म साल 2016 में हुआ था। उस समय गेल और उनकी पार्टनर नताशा बेरीज ने शादी नहीं की थी।

डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर की पहली बेटी इवी का जन्म भी शादी से पहले हुआ था। वॉर्नर और उनकी पार्टनर कैंडिस ने बेटी के जन्म के करीब एक साल बाद शादी की थी। आज दोनों की तीन बेटियां हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी निजी जिंदगी को खुलकर जिया और समय के साथ फैंस ने भी उनके फैसलों को उनकी निजी पसंद के रूप में स्वीकार किया। 

Also read: ऋषभ पंत की टिप्पणी से मचा बवाल! जानबूझ कर कही या​​ फिर उनके मुंह से निकल गई ऐसी बात?