IPL 2026: आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले हार चुकी है और प्लेऑफ में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों करारी हार मिलने के बाद पूरी टीम ही फैंस के निशाने पर आ चुकी है।
अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मुंबई इंडियंस के मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कप्तान हार्दिक पांड्या अब टीम का भरोसा खो चुके हैं और ड्रेसिंग रूम में एकजुटता नहीं दिख रही है।
पूर्व क्रिकेटर के दावे से भूचाल
चेन्नई सुपर किंग्स से मिली 8 विकेट की हार ने मुंबई इंडियंस की कमजोरी को उजागर कर दिया है। टीम लगातार गलतियों को दोहरा रही है और मैदान पर कोई रणनीति काम नहीं कर रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ हार नहीं बल्कि टीम के भीतर गड़बड़ी के संकेत है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बतौर कप्तान सबसे बड़ा काम टीम का भरोसा जीतना होता है लेकिन, मौजूदा हालात को देखकर ऐसा लगता है कि कोई भी खिलाड़ी हार्दिक के साथ खड़ा नहीं है।
प्लेऑफ की राह मुश्किल
इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की स्थिति हालत और खराब हो गई है। टीम प्वाइंट्स टेबल में नीचे है और प्लेऑफ की उम्मीदें अब सिर्फ गणित तक सीमित रह गई है। लगातार हार, खिलाड़ियों की खराब फॉर्म और कप्तानी पर उठते सवाल इन सबने मुंबई के इस सीजन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। अब मुंबई इंडियंस के पास वापसी के लिए ज्यादा मौके नहीं है। अगर टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उसे हर मैच में जीत हासिल करनी होगी। साथ ही टीम के अंदर चल रही कलह को जल्द खत्म करना होगा।