KhabarFast

तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता साफ, विजय को मिला 120 विधायकों का समर्थन; स्टालिन ने दी शुभकामनाएं

Sachin Kumar | 09 May, 2026

Tamilnadu News: तमिलनाडु में लंबे सियासी सस्पेंस पर ब्रेक लगता हुआ दिख रहा है। टीवीके के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो चुका है। विजय की पार्टी टीवीके को 120 विधायकों का समर्थन मिल गया है और अब वह जल्द ही राज्यपाल को सभी विधायकों के समर्थन का पत्र देकर सरकार बनाने का दावा ठोकेंगे। 

शनिवार यानी 9 मई की शाम वीसीके ने भी विजय को समर्थन देने का ऐलान किया और इसके साथ ही उनके सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया। वीसीके के समर्थन देने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नई सरकार को शुभकामनाएं दीं है।

सरकार बनाने का रास्ता साफ

विजय को वीसीके से समर्थन मिलने के बाद आईयूएमएल ने भी बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। शुक्रवार को पार्टी के नेता ने कहा था कि स्टालिन जैसा चाहेंगे, उनकी पार्टी वैसा ही करेगी। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में 108 सीटें जीतकर टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। ऐसे में विजय को सबसे पहले सरकार बनाने का मौका दिया गया। हालांकि, उनसे गलती हुई और वह कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन लेकर राज्यपाल के यहां सरकार बनाने का दावा करने पहुंच गए थे।  

Also read: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना का बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

टीवीके को मिला पूर्ण बहुमत  

ऐसे में राज्यपाल ने नियमों के मुताबिक गठबंधन में शामिल सभी दलों का समर्थन पत्र दिखाने को कहा। अगर वह सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सरकार बनाने का दावा पेश करते तो उन्हें ऐसी कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। विजय तीन बार राज्यपाल से मिले, लेकिन 118 विधायकों के समर्थन का पत्र नहीं दिखा सके। लिहाजा उन्हें तीनों बरा राजभवन से खाली हाथ लौटना पड़ा। बता दें कि पांच प्रदेशों में चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे, लेकिन विजय की पार्टी को पूर्ण बहुमत नही मिला। जिसके कारण  तमिलनाडु में नई टीवीके सरकार के गठन पर ग्रहण लगता हुआ दिख रहा था।