KhabarFast

टी20 विश्व कप विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट पर होगी धनवर्षा

Parth Jha | 02 Mar, 2026

ICC Prize Money:टी20 विश्व के चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों का नाम तय हो गया है। ग्रुप ए से भारत और साउथ अफ्रीका ने क्वालिफाई किया है। वहीं, ग्रुप बी से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत और इंग्लैंड का मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है।

फाइनल मैच में ही विजेता टीम का निर्णय हो जाएगा। इसी बीच आपको ये भी जानना चाहिए कि चैंपियन टीम को प्राइज मनी के तौर पर कितना पैसा मिलेगा। वहीं, चारों सेमीफाइनलिस्ट और उपविजेता पर भी पैसों की बारिश की जाएगी।

विजेता टीम को मिलेगा इतना पैसा

टी20 विश्व कप विजेता टीम के प्राइस मनी को आईसीसी ने बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार विजेता टीम को 27 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। दरअसल, इस बार आईसीसी ने कुल मिलाकर सभी टीमों के लिए 120.37 करोड़ रुपए का बजट रखा है। अगर टी20 विश्व कप के पिछले एडिशन की बात की जाए, तो रोहित शर्मा की अगुवाई में जीती भारतीय टीम को 20.4 करोड़ रुपए दिए गए थे।

उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट को कितनी रकम

वहीं, उपविजेता टीम को 14.65 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। सेमीफाइनल की चारों टीम तय हो गई है। जो भी टीम सेमीफाइनल से आगे नहीं पहुंच पाएगी उसे 7.24 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा नंबर 5 से 12 वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 3.48 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। आपको बता दें कि ये संभावित रकम है। दरअसल, आईसीसी जो प्राइज मनी का ऐलान करता है, वो डॉलर में काम करता है, जिसकी कीमत हर दिन घटती बढ़ती रहती है। ऐसे में जो रमक बताई गई है, उसमें थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।