KhabarFast

Tech Update: 27 करोड़ यूजर्स के लिए चेतावनी, इंटरनेट ब्राउज़िंग से हैक हो सकता है आपका स्मार्टफोन

Parth Jha | 19 Mar, 2026

Smartphone Hacking Risk: दुनिया भर के लगभग 27करोड़ (220-270मिलियन) स्मार्टफोन्स पर गंभीर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है। खास बात यह है कि बस एक iगलत वेबसाइट खोलने भर से फोन हैक हो सकता है, डेटा चोरी हो सकता है और मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने इसे ‘डार्कस्वॉर्ड’ (DarkSword) नामक खतरनाक मैलवेयर कैंपेन से जोड़ा है, जो मुख्य रूप से iPhone यूजर्स को निशाना बना रहा है।

iPhones पर मंडराया रहा हैकिंग का खतरा

सुरक्षा शोधकर्ताओं के अनुसार, यह अभियान उन iPhones को लक्षित कर रहा है जो अभी भी पुराने या कमजोर iOS वर्जन पर चल रहे हैं। अनुमान है कि वैश्विक स्तर पर iPhone यूजर्स का करीब 25प्रतिशत हिस्सा इस खतरे के दायरे में आ सकता है। मैलवेयर ड्राइव-बाय डाउनलोड तकनीक का इस्तेमाल करता है, यानी बिना किसी क्लिक या डाउनलोड के सिर्फ ब्राउजर में वेबसाइट खुलते ही फोन में घुसपैठ हो जाती है। इससे हैकर्स बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड, फोटो, मैसेज और लोकेशन तक पहुंच सकते हैं। यह खतरा विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए गंभीर है जो फिशिंग लिंक्स, संदिग्ध विज्ञापनों या अनजान वेबसाइट्स पर जाते हैं। 

क्यों बढ़ रहा है यह खतरा? 

1. कई यूजर्स समय पर iOS अपडेट नहीं करते।

2. ब्राउजर में जावास्क्रिप्ट या वेबकिट कमजोरियां।

3. मैलवेयर कमर्शियल स्पाईवेयर या टारगेटेड अटैक्स के रूप में इस्तेमाल हो रहा है।

बचाव के लिए क्या करें? 

1. तुरंत iOS को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें (सेटिंग्स > जनरल > सॉफ्टवेयर अपडेट)।

2. अज्ञात या संदिग्ध वेबसाइट्स पर न जाएं। Safari में जावास्क्रिप्ट को सीमित करें या कंटेंट ब्लॉकर इस्तेमाल करें।

3. दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) चालू रखें और मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें।

4. संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें, भले ही वे मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया पर आए हों।

5. नियमित रूप से ऐप्स और सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें।