KhabarFast

अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, टेलीग्राम-इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी मिलेगा ये कमाल का फीचर

Nancy | 09 Apr, 2026

WhatsApp Username Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अब कोई भी नया व्यक्ति जोड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं रहेगी। दरअसल, कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह अब व्हाट्सएप को भी यूजरनेम-बेस्ड सिस्टम पर शिफ्ट कर रही है। इसमें यूजरनेम फीचर को लिमिटेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। यह बदलाव व्हाट्सएप की 16 साल की हिस्ट्री में सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे चैट, कॉल और कनेक्शन पूरी तरह फोन नंबर-फ्री हो जाएंगे। 

क्या है यह नया फीचर

अब आप अपना एक यूनिक यूजरनेम जैसे @rahul_sharma या @neha_official बना सकेंगे। जिसके बाद कोई भी व्यक्ति इस यूजरनेम को सर्च करके आपको मैसेज कर सकेगा या चैट शुरू कर सकेगा। दोनों तरफ फोन नंबर एक-दूसरे को दिखाई नहीं देगा। हालांकि, अकाउंट बनाते समय वेरिफिकेशन के लिए फोन नंबर की जरूरत अभी भी रहेगी। लेकिन उसे प्राइवेट रखना अब आपके हाथ में होगा।  

Also read: घर बैठे PNG कनेक्शन चाहिए? यहां देखें ऑनलाइन अप्लाई से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरा प्रोसेस

इसके अलावा फीचर पूरी तरह ऑप्शनल हैचाहें तो पुराने तरीके से नंबर शेयर करना जारी रख सकते हैं। यह अपडेट स्पैम, अनवांटेड मैसेज और नंबर लीक होने के खतरे को काफी कम कर देगा। खासकर बड़े ग्रुप्स, बिजनेस चैट्स या अनजान लोगों से जुड़ने में सुरक्षा बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार, फीचर कुछ यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे सभी को उपलब्ध होगा। 

कैसे काम करेगा यूजरनेम

1. सेटअप: प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर ‘Username’ विकल्प चुनें। 

2. नियम: 3 से 35 अक्षर लंबा, कम से कम एक अक्षर जरूरी। सिर्फ छोटे अंग्रेजी अक्षर, नंबर, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) इस्तेमाल कर सकते हैं। ‘www.’ से शुरू नहीं हो सकता और .com, .net जैसी एक्सटेंशन से खत्म नहीं होना चाहिए।

3. कनेक्शन: किसी को भी अपना यूजरनेम शेयर करें, बस इतना काफी। नंबर सेव करने की जरूरत नहीं। बिजनेस अकाउंट्स भी यूनिक हैंडल बना सकेंगे, जिससे ग्राहक आसानी से जुड़ सकेंगे।