Disaster Management Alert: भारत सरकार आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। दरअसल, दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 2 मई को पूरे भारत में डिजास्टर अलर्ट सिस्टम टेस्ट करेगा। इस सिस्टम को टेस्ट करने के लिए सभी के मोबाइल फोनों पर एक साथ सेल ब्रॉडकास्ट आधारित आपदा अलर्ट संदेश भेजा जाएगा। इस दौरान आपको फोन में तेज सायरन बचेगा और स्क्रीन पर अलर्ट संदेश दिखाई देगा।
केंद्र सरकार ने साफ तौर पर बताया है कि यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और दूरसंचार विभाग (DoT) के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा एक पैन-इंडिया परीक्षण है। जिसका मकसद नए स्वदेशी तकनीक वाले सिस्टम की जांच करना है। ताकि भविष्य में किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत अलर्ट पहुंचाया जा सके।
02 मई को भेजा जाएगा अलर्ट
बता दें, यह सिस्टम सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक पर आधारित है, जो एक साथ देशभर में लाखों फोनों तक बिना नेटवर्क लोड बढ़ाए अलर्ट पहुंचा सकता है। मालूम हो कि इस तरह की अलर्ट पहले SMS के जरिए भी भेजे गए है। लेकिन इस बार का सिस्टम तेज, विश्वसनीय है। खास बात यह है कि संदेश अंग्रेजी, हिंदी और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भेजे जाएंगे।
वहीं, परीक्षण सफल होने के बाद इसे पूरे देश में स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अलर्ट को अनदेखा करें। क्योंकि यह अलर्ट आपदा की स्थिति में लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए किया जा रहा है।