KhabarFast

28 दिन की वैलिडिटी से मिलेगी राहत, Airtel का 60 दिन वाला सस्ता प्लान हुआ लॉन्च; यहां देखें पूरी डिटेल्स

Nancy | 18 Apr, 2026

Airtel Recharge Plan: भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया और सुविधाजनक रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिससे लंबी वैलिडिटी की चाहत रखने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, कंपनी का ₹619 वाला 60-दिन वैलिडिटी प्लान अब उपलब्ध है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 SMS प्रतिदिन का लाभ शामिल है। इस प्लान के साथ 28 दिनों की छोटी वैलिडिटी वाले प्लानों की बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी अब काफी हद तक कम हो जाएगी।

प्लान के मुख्य फायदे

इस प्लान की कुल वैलिडिटी 60 दिन है। पूरे पीरियड में यूजर्स को 90 जीबी डेटा (1.5 जीबी प्रतिदिन) मिलेगा, जो ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, वीडियो कॉल और IPL जैसे इवेंट्स देखने के लिए काफी पर्याप्त है। साथ ही ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और रोजाना 100 SMS का फायदा भी मिलेगा।

वैलिडिटी: 60 दिन

डेटा: 1.5 जीबी प्रतिदिन (कुल 90 जीबी)

कॉलिंग: अनलिमिटेड लोकल + एसटीडी + रोमिंग कॉल्स

SMS: 100 प्रतिदिन

अतिरिक्त फायदे: Airtel Xstream Play का फ्री सब्सक्रिप्शन (मूवीज, टीवी शो और लाइव चैनल्स के लिए), Wynk Music, Hellotunes और Apollo 24|7 Circle जैसी Airtel Thanks सर्विसेज। कुछ रिपोर्ट्स में Adobe Express Premium का भी जिक्र है। 

Also read: Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहे सबसे तगड़े AC ऑफर्स, 1.5 Ton की कीमत सुन उड़ जाएंदे होश

अन्य प्लान्स भी उपसब्ध हैं

खासतौर पर यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो लंबे समय तक रिचार्ज की टेंशन से मुक्त रहना चाहते हैं। इसके अलावा IPL सीजन या लंबी छुट्टियों के दौरान यह प्लान बिना बफरिंग के मैच देखने और लगातार कनेक्टेड रहने में मदद करेगा। बता दें, एयरटेल के इस प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Airtel Thanks ऐप या अधिकृत रीचार्ज पॉइंट्स से एक्टिवेट किया जा सकता है। ध्यान दें कि यह प्लान मुख्य रूप से 60 दिनों की सटीक वैलिडिटी वाला एयरटेल का प्रमुख विकल्प है, जबकि लंबी अवधि के अन्य प्लान्स (जैसे 84 या 90 दिन) अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं।