KhabarFast

Aadhaar Update: आधार धारकों के लिए अलर्ट! अब फ्री में अपडेट होगा 10 साल पुराना Aadhaar, जानिए पूरा प्रोसेस

Nancy | 16 Apr, 2026

Aadhaar Update Alert: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों को बड़ी राहत दी है। अब 10 साल पुराने आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य दस्तावेजी जानकारी को 14 जून 2026 तक पूरी तरह फ्री में अपडेट कराया जा सकता है। यह सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध है, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा। UIDAI ने स्पष्ट किया है कि इस मुहिम का मकसद उन लोगों को मदद करना है जिनका आधार 10 साल पहले बना था और अब तक दस्तावेज अपडेट नहीं कराए गए हैं।

UIDAI के मुताबिक, आधार में Proof of Identity (PoI) और Proof of Address (PoA) के दस्तावेज अपलोड करने की यह मुफ्त सेवा 14 जून 2026 तक चालू रहेगी। इसके बाद ऑनलाइन अपडेट पर भी शुल्क लग सकता है। हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो) के लिए अभी भी आधार केंद्र जाना पड़ेगा।

फ्री में अपडेट होंगे ये डिटेल्स?

1. नाम में बदलाव

2. पता अपडेट (नया पता प्रमाण जैसे बिजली बिल, बैंक पासबुक आदि) 

3. जन्मतिथि, लिंग या अन्य जनसांख्यिकीय विवरण (सीमित बदलाव)

Also read: अब गलती सुधारना हो गया और भी आसान, Instagram ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया फीचर

घर बैठे फ्री अपडेट कैसे करें?

1. myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करें

अपने मोबाइल या कंप्यूटर से https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं। अपना 12 अंकों का आधार नंबर, कैप्चा भरें और 'Send OTP' पर क्लिक करें। मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें।

2. 'Update Documents' विकल्प चुनें

लॉगिन के बाद 'My Profile' या 'Update' सेक्शन में 'Document Update' या 'Upload Documents for PoI/PoA' का विकल्प चुनें।

3. नए दस्तावेज अपलोड करें

स्कैन किए हुए या साफ फोटो वाले जरूरी दस्तावेज चुनें (PDF या JPG फॉर्मेट में, अधिकतम साइज 2MB)। UIDAI द्वारा स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची पोर्टल पर दिखेगी।

4. OTP वेरिफिकेशन और सबमिट

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उसे भरें और 'Submit' करें। सफल होने पर कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा।

5. स्टेटस चेक करें

कुछ घंटों या 2-3 दिनों में अपडेट हो जाएगा। आप 'Track Update Request' से स्टेटस देख सकते हैं। सफल अपडेट के बाद ई-आधार डाउनलोड कर लें।