KhabarFast

T20 World Cup: अगले टी20 विश्व में कितनी टीमें लेंगी हिस्सा, 12 की जगह पक्की; जानें कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट

Parth Jha | 09 Mar, 2026

ICC T20 WC 2028:आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का समापन हो गया है। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी। इस टूर्नामेंट के समापन के साथ ही अगले टी20 विश्व कप के लिए सभी टीमें तय हो गई है। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कौन-कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी और टूर्नामेंट कहां खेला जाएगा। 

बता दें कि आईसीसी की ओर से हर दो साल के अंतराल पर टी20 विश्व कप का आयोजन होता है। इससे पहले 2024 में टी20 विश्व कप खेला गया था। अब अगला टी20 विश्व कप 2028 में खेला जाएगा। जिसके लिए 12 टीमें निर्धारित हो गई हैं।

कहां खेला जाएगा टी20 विश्व कप 2028

बता दें कि टी20 विश्व कप 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड होस्ट हैं, इसलिए दोनों टीमों पहले ही क्वालिफाई कर लिया है। 2028 में होने वाले टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर मध्य से शुरू होकर नवंबर मध्य तक टूर्नामेंट का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि अगले टी20 विश्व कप में भी 20 टीमें खेलती हुई नजर आएगी। 

12 टीमों की जगह पक्की

अब ये भी जान लीजिए की की टी20 विश्व कप 2028 में कौन-कौन सी टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड होस्ट नेशन होन के कारण टूर्नामेंट के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफाई कर चुके हैं। इसके अलावा भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे का नाम शामिल है। वहीं, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीम  भी टी20 विश्व कप खेलती नजर आएगी। जो आठ जगह खाली है, वहां पर क्वालीफायर राउंड के बाद टीमें तय होंगी।