KhabarFast

T20 World Cup 2026, IND VS ENG: टीम इंडिया के ‘बापू’ ने अंग्रेजों को भेजा अपने वतन, कप्तान भी हुए मुरीद

Parth Jha | 06 Mar, 2026

T20 World Cup 2026, IND VS ENG: टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। टीम इंडिया की जीत में अक्षर पटेल ने महत्वपूर्व योगदान दिया। उन्होंने न बल्लेबाजी और न ही गेंदबाजी से, बल्कि अपनी फील्डिंग से मैच का रिजल्ट ही बदल दिया। 

एक समय इंग्लैंड की टीम अच्छी स्थिति में दिख रही थी। ऐसा लग रहा था कि इंग्लिश टीम इस मैच को आसानी से जीत लेंगी। तभी मैदान पर अक्षर पटेल ने अपनी फुर्ती का कारनामा दिखाते हुए एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसने पूरा मैच ही पलट दिया। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का अविश्वसनीय कैच पीछे दौड़ते हुए लपक लिया। अक्षर यहीं नहीं रुके। बाद में उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास एक शानदार रिले कैच में भी अहम भूमिका निभाई। विल जैक्स का शॉट लगभग छक्के के लिए जा रहा था, लेकिन अक्षर ने दौड़कर गेंद को पकड़ा और संतुलन बिगड़ने से पहले उसे अंदर की ओर उछाल दिया, जहां शिवम दुबे ने कैच पूरा कर लिया। इस बेहतरीन टीमवर्क ने इंग्लैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इसके साथ ही फिलिप साल्ट का भी कैप पकड़ कर शुरूआती झटके में भी अपना योगदान दिया।

कप्तान ने भी की तारीफ

अक्षर पटेल ने अपनी शानदार फील्डिंग से इंग्लैंड की टीम को तीन बड़े झटके दिए और टीम इंडिया को 7 से मुकाबला जीताकर फाइनल का टिकट दिया। मैच खत्म होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने भी अक्षऱ पटेल की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसे ही पलों ने भारत को फाइनल तक पहुंचाया।