KhabarFast

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, मंत्रिमंडल में 35 चेहरों को किया गया शामिल

Sachin Kumar | 01 Jun, 2026

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन होने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली बंगाल सरकार में 35 मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने एक जून को सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक दिन पहले मंत्रिमंडल विस्तार होने की जानकारी दी थी। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 207 के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके साथ ही टीएमसी के शासन का अंत हो गया।

कैबिनेट में नए चेहरों को मौका

नए मंत्रिमंडल में स्वपनदास गुप्ता, मालती रॉय, इंद्रनील खान, गौरीशंकर घोष, कल्याण चक्रवर्ती, राजेश महतो,  अशोक डिंडा, मनोज ओरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय,अर्जुन सिंह और तापस राय को शामिल किया गया। इसके अलावा जोएल मुर्मू, हरे कृष्णा बेरा, दीपक बर्मन, शंकर घोष और सारद्वत मुखर्जी को भी कैबिनेट में जगह दी गई। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न विभागों के आवंटन को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।   

Also read: शालीमार बाग में 150 मकानों पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए उठाया गया ये कदम

9 मई को हुआ शुभेंदु सरकार का गठन

बंगाल विधानसभा में 207 सीट लाकर ना सिर्फ भाजपा ने सरकार का गठन किया बल्कि पहली बार पश्चिम बंगाल में कमल खिला। बंगाल में पहली बार भाजपा को जीत मिली थी मुख्यमंत्री की कमान शुभेंदु सरकार को दी गई। 9 मई को हुए शपथग्रहण कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। उसके साथ हीं कुछ विभागों का बंटवारा हुआ था लेकिन अब  एक जून को कैबिनेट का विस्तार किया गया है। कैबिनेट में कुल 35 चेहरों को शामिल किया गया है। अब विभागों का बंटवारा होना बाकी है।