KhabarFast

तुर्की के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 20 लोग घायल

Sachin Kumar | 15 Apr, 2026

Firirng In School: दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक स्कूल में 15 अप्रैल को एक छात्र ने 2 क्लासरूम में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने फायरिंग की इस घटना के बारे बताया है।

काहरमनमारस प्रांत के गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने कहा कि फायरिंग करने वाला छात्र भी ढेर हो गया है। वह अपने पिता की पिस्तौल लेकर स्कूल आया था। गोलीबारी करने वाले छात्र के पिता रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रह चुके हैं। उसके पास 5 हथियार और 7 मैगजीन थीं।

गवर्नर ने क्या कहा

गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने ने बताया कि मारे गए लोगों में एक शिक्षक और 3 छात्र शामिल थे। हालांकि, हमले का मकसद तुरंत पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि काहरमनमारस के ओनिकीसुबात जिले में स्थित स्कूल में फायरिंग के बाद अधिकारियों ने वहां पुलिस और एम्बुलेंस को तैनात किया है। वहीं, घटनास्थल से कम से कम 2 लोगों को एम्बुलेंस में ले जाते हुए भी देखा गया है।      

Also read: अमेरिका-ईरान में War 2.0 की आहट तेज! होर्मुज में सेना उतारने की तैयार कर रहे ट्रंप

हाई स्कूल में हुई थी गोलीबारी

इस घटना से एक दिन पहले मंगलवार यानी 14 अप्रैल को ही पास के सानलिउरफा प्रांत के एक हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र द्वारा की गई फायरिंग में 16 लोग घायल हो गए थे। घायलों में ज्यादातर छात्र थे। यहां स्कूल में गोलीबारी करने के बाद पूर्व छात्र ने खुद को भी खुद पर गोली चलाई थी।