KhabarFast

Stock Market Crash: कल की तेजी के बाद आज गिरा बाजार, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Nancy | 09 Apr, 2026

Stock Market Fall: गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। कल यानी 8 अप्रैल को सेंसेक्स में करीब 2,946 अंक की भारी तेजी आई थी और निफ्टी भी 873 अंक उछलकर नया स्तर छू गया था, लेकिन आज बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 700-800 अंक से ज्यादा टूटकर 76,700-76,800 के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी 150-180 अंक नीचे 23,800 के करीब ट्रेड कर रहा था। 

Also read: Gold-Silver Price: US-ईरान सीजफायर के बाद चांदी ने मारी बड़ी छलांग, एक दिन में ₹11,000 हुई महंगी; सोना भी चमका

शेयर बाजार खुलते ही हुआ धड़ाम 

BSE सेंसेक्स कल 77,562.90 पर बंद हुआ था। लेकिन आज ओपनिंग पर ही 77,319 पर शुरू होकर कुछ ही देर में 76,724 तक लुढ़क गया, यानी 800 अंक से ज्यादा की गिरावट। तो वहीं, NSE निफ्टी कल 23,997.35 पर बंद हुआ था, आज 23,817 के आसपास ट्रेड कर रहा था। शुरुआती घंटे में दोनों इंडेक्स 0.9-1.1 प्रतिशत नीचे थे।

बता दें, 8 अप्रैल को अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की खबर और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट ने ग्लोबल मार्केट को बूस्ट दिया। इसी का फायदा भारतीय बाजार को मिला और बैंकिंग, फाइनेंशियल, रियल्टी व ऑटो शेयरों में जबरदस्त खरीदारी हुई। सेंसेक्स 3.95% और निफ्टी 3.78% चढ़कर बंद हुए थे।