CM Yogi On Surya Murder Case: गाजियाबाद का सूर्या हत्याकांड मामले ने पूरे देश को झकझोंर दिया है। मुख्य आरोपी के एनकाउंटर होने के बाद परीजनों ने सीएम योगी से बड़ी मांग की थी। अब सीएम योगी ने भी सूर्या हत्याकांड मामले में दो टूक टिप्पणी की है।
सीएम योगी ने पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू परिवारों को मालिकाना हक से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र किया। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी जैसी घटनाए किसी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।
सीएम योगी की टूक टिप्पणी
सीएम योगी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त रुख अपनाएगी और ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि कोई अपने बच्चे को सही दिशा नहीं दे पा रहा है तो यह उसकी बड़ी चूक है। सीएम योगी ने कहा कि धर्म की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है और यदी सामने खर-दूषण जैसी प्रवृतियां हों शस्त्र उठाना भी पड़ सकता है। सीएम योगी ने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। यह धरती इतिहास को बनते और बिगड़ते दोनों रूपों में देख चुकी है।
मुख्य आरोपी का हुआ एनकाउंटर
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद पर हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया। उस पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि खोड़़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 28 मई को बकरीद के दिन मुसिलम युवक असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपित पर 50 हजार के इनाम का ऐलान किया गया था।