KhabarFast

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

Sachin Kumar | 19 Apr, 2026

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

एयरपोर्ट पर रूटिन सिक्योरिटी चेक के दौरान जब इन दोनों अमेरिकी नागरिकों का सामान स्कैन किया तो एक बैग में गार्मिन कंपनी का सैटेलाइट फोन मिला। गार्मिन एक जानी-मानी कंपनी है जो जीपीएस और सैटेलाइट डिवाइस बनाती है। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों अमेरिकी नागरिक को रोका और छानबीन की। जवबा संतोषजनक न मिलने पर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अभी पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है शख्स

बताया जा रहा है कि जिस शख्स के बैग से सैटैलाइट फोन बरामद हुआ, उसका नाम जेफरी स्कॉट है। वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है। मोंटाना अमेरिका का पहाड़ी राज्य है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों अमेरिका श्रीनगर किस मकसद से आए थे और सैटेलाइट फोन उनके पास क्यों था।  

 

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

हालांकि, ऐसी घटना पहली बार नहीं हो रही। इससे पहले भी भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिकों को सैटैलाइट के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। कई बार विदेशी पर्यटक यह समझे बिना भारत आ जाते हैं कि यहां सैटेलाइट फोन बैन है लेकिन, कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाके में ऐसे मामालों को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से लेती है।