Entertainment News: सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान गाना गाने की वजह से ट्रोल हो रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अचानक सबके सामने गाना गाने लगती हैं। वीडियो में उनके साथ मौजूद फिल्म की बाकी स्टार कास्ट हंसती हुई नजर आ रही है।
आठ साल से कर रही इंडस्ट्री में काम
सारा अली खान पिछले आठ साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उसके बाद कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कई लोग उनकी एक्टिंग, बोलने के अंदाज और व्यवहार को लेकर टिप्पणी करते रहते हैं।
प्रमोशन के दौरान सारा ने की हरकत
कुछ लोग उन्हें स्टार किड होने की वजह से भी निशाना बनाते हैं। सारा अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं और इसी कारण कई यूजर्स मानते हैं कि उन्हें फिल्मों में आसानी से मौके मिलते हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म पति पत्नी और वो 2 रिलीज हुई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा अपनी को-स्टार कास्ट आयुष्मंण खुर्राना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ मीडिया से मिल रही थीं। इसी दौरान सारा अचानक गाना गाने लगीं।
Sara Ali Khan
— Chota Don (@choga_don) May 15, 2026
>Poor acting
>Poor dressing sense
>Poor Voice
>Only in industry because of nepotism.
She started singing suddenly thinking she is looking cool but wamiqa told her the reality 😹 pic.twitter.com/Wv5sT0V2Og
कोस्टार को आई हंसी
वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा जिस अंदाज में गा रही थीं, उसे सुनकर आयुष्मान, वामिका और रकुल अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कुछ समय बाद सारा खुद भी थोड़ा असहज नजर आईं, लेकिन फिर भी गाना गाती रहीं। बाद में पूरी स्टारकास्ट हंसते हुए अपना चेहरा छिपाने लगी। आखिर में वामिका गब्बी ने सारा से गाना बंद करने के लिए कहा, तब जाकर वह रुकीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने सारा की आवाज और स्टाइल का मजाक उड़ाया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि वह सिर्फ मस्ती कर रही थीं और इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। अब देखना होगा कि सारा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है। सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान गाना गाने की वजह से ट्रोल हो रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अचानक सबके सामने गाना गाने लगती हैं। वीडियो में उनके साथ मौजूद फिल्म की बाकी स्टार कास्ट हंसती हुई नजर आ रही है।