KhabarFast

साई सुदर्शन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने

Shivani Jha | 17 May, 2026

IPL 2026: साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। Gujarat Titans के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतक लगाया और टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में सुदर्शन ने 28 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। खास बात यह रही कि मैच के दौरान वह चोटिल भी हो गए थे और 23 रन पर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने वापसी की और टीम के लिए शानदार पारी खेली।

सुदर्शन का प्रदर्शन

इस पारी के दौरान सुदर्शन ने अपनी 78वीं टी20 पारी में 3000 रन पूरे किए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के Shaun Marsh का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 85 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में D'Arcy Short, Devon Conway और Chris Gayle भी पीछे रह गए हैं। साई सुदर्शन का यह लगातार चौथा 50 प्लस स्कोर भी रहा, जो गुजरात टाइटन्स के लिए नया रिकॉर्ड है। उन्होंने Hardik Pandya और Shubman Gill का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। मौजूदा सीजन में वह अब तक 7 बार 50 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं।

गुजरात टाइटन्स नहीं जीत सकी मुकाबला

हालांकि शानदार बल्लेबाजी के बावजूद गुजरात टाइटन्स यह मुकाबला जीत नहीं सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 विकेट पर 247 रन बनाए। टीम के लिए Finn Allen ने 93 रन, Angkrish Raghuvanshi ने नाबाद 82 रन और Cameron Green ने नाबाद 52 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी और उसे 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 85 और Jos Buttler ने 57 रन की पारी खेली।

Also read: क्रिकेट के मैदान पर हुआ बड़ा हादसा, पाकिस्तानी गेंदबाज को स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर; जानें कैसी है हालत