KhabarFast

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के लिए आगे आया रूस! पुतिन ने पेजेश्कियान से साधा संपर्क

Sachin Kumar | 12 Apr, 2026

Iran-US Peace Talk: पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की वार्ता फेल होने के बाद रूस ने अपना कदम आगे बढ़ाया है। रूस ने मध्यस्थ बनने की इच्छा जताई है। खुद रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आज वार्ता बेनतीजा होने के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से संपर्क साधा और मध्यस्थता करने का ऑफर दिया। 

एक रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने कहा कि रूस पश्चिम एशिया में शांति समझौते में सहयोग जारी रखने के लिए तैयार है। रूस ने दोनों नेताओं की बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजनीतिक और राजनयिक समाधान की खोज में भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों में मध्यस्थता करने की इच्छा जताई। 

क्या अमेरिका होगा तैयार 

हालांकि, सवाल अमेरिका को लेकर है। सवाल ये कि अगर वार्ता के लिए ईरान तैयार हो भी हो जाता है तो क्या अमेरिका इसके लिए मानेगा? इसमें बहुत ज्यादा दिक्कत इसलिए नहीं है कि रूस ने यूक्रेन के मसले में अमेरिका को मध्यस्थ स्वीकार किया और अमेरिका के जरिए ही रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता हो रही है। ये भी हो सकता है कि पुतिन ने ये ऑफर या तो ईरान के आग्रह पर दिया होगा या इसमें अमेरिका की तैयार होगा। हालांकि, कुछ दिनों में ये साफ हो जाएगा कि अमेरिका-ईरान पुतिन के ऑफर स्वीकार करते हैं या नहीं। 

यूरोपीय संघ ने दूसरा रास्ता अपनाया 

वहीं, यूरोपीय संघ के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के समाधान के लिए कूटनीति आवशयक है। पाकिस्तान द्वारा आयोजित बेनतीजा अमेरिकी-ईरानी वार्ता का उल्लेख करते हुए, यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रवक्ता अनवर अल अनौनी ने कहा कि हम पाकिस्तान के शांति वार्ता कराने के प्रयासों की सराहना करते हैं और कहा कि ब्रसेल्स अपने सहयोगियों के साथ तालमेल में समझौता करने के प्रयासों में योगदान देगा।