KhabarFast

Kanya Pujan 2026: नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि को लेकर दूर होगा कन्फ्यूजन, यहां देखें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Parth Jha | 23 Mar, 2026

Kanya Pujan 2026 Date: चैत्र नवरात्रि 2026में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व रखते हैं। इस साल कई लोगों के मन में सवाल है कि कन्या पूजन 26मार्च को करें या 27मार्च को? हिंदू पंचांग के अनुसार, कन्या पूजन मुख्य रूप से दुर्गा अष्टमी और महानवमी तिथि पर किया जाता है। तो चलिए जानते है कन्या पूजन किस दिन किया जाएगा?

कन्या पूजन की सही तारीख 

चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि 25मार्च दोपहर 1:50बजे से शुरू होकर 26मार्च सुबह 11:48बजे तक रहेगी, इसलिए उदयातिथि के आधार पर दुर्गा अष्टमी 26मार्च (गुरुवार) को मनाई जाएगी। वहीं, महानवमी (नवमी तिथि) 26मार्च सुबह 11:48बजे से शुरू होकर 27मार्च सुबह 10:06बजे तक रहेगी, इसलिए महानवमी 27मार्च (शुक्रवार) को पड़ेगी।

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त 

1. 26मार्च (अष्टमी): शोभन योग में पूजन बेहद फलदायी। मुख्य मुहूर्त - सुबह 6:18से 7:50बजे (शुभ-उत्तम), सुबह 10:55से दोपहर 12:27बजे (चर-सामान्य), दोपहर 12:27से 1:59बजे (लाभ-उन्नति) तक। 

2. 27मार्च (नवमी): सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और पुनर्वसु नक्षत्र में पूजन। मुख्य मुहूर्त - सुबह 6:17से 10:54बजे, दोपहर 12:27से 1:59बजे तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02से 12:51बजे तक भी उपलब्ध।

कन्या पूजन का महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन में 2 से 10 वर्ष की कुंवारी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। उन्हें पैर धोकर, तिलक लगाकर, नए कपड़े, मिठाई, फल, दक्षिणा और हलवा, पूरी, चना का प्रसाद अर्पित किया जाता है। कन्या पूजन के लिए 9 कन्याओं (नौ रूपों का प्रतीक) और एक लंगूर (बटुक) को आमंत्रित करना शुभ माना जाता है।