KhabarFast

Eid 2026 की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन, जानें 20 या 21 मार्च में कब होगी मीठी ईद

Parth Jha | 05 Mar, 2026

Eid-ul-Fitr 2026: मुस्लिम समुदाय में मीठी ईद यानी ईद-उल-फितर का इंतजार अब चरम पर पहुंच गया है। इस साल लोग लगातार पूछ रहे हैं कि ईद कब है - 20मार्च या 21मार्च? ईद-उल-फितर की सही तारीख चंद्रमा (शव्वाल का चांद) दिखने पर निर्भर करेगी, लेकिन अधिकांश अनुमानों और कैलेंडर के आधार पर भारत में यह शुक्रवार, 20मार्च 2026को मनाई जा सकती है। यदि चांद नहीं दिखा तो यह शनिवार, 21मार्च 2026को होगी। 

रमजान का समापन और चांद दिखने की प्रक्रिया

रमजान 2026में भारत और दुनिया भर में लगभग 17-18फरवरी से शुरू हुआ था। यह पवित्र महीना 29या 30दिनों का होता है। यदि रमजान 29दिन का पूरा हुआ और 19मार्च की शाम को शव्वाल का चांद नजर आ गया, तो ईद 20मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, अगर चांद नहीं दिखा या रमजान 30दिन का हुआ, तो ईद 21मार्च को पड़ेगी।

भारत में चंद्र दर्शन की घोषणा आमतौर पर राष्ट्रीय चंद्र दर्शन समिति या स्थानीय मस्जिदों/मौलवियों द्वारा की जाती है। सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद कई देश उसी आधार पर फैसला लेते हैं, लेकिन भारत में स्थानीय दर्शन को प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए अंतिम पुष्टि 19मार्च की शाम को ही होगी।

ईद-उल-फितर का महत्व

ईद-उल-फितर को 'मीठी ईद' भी कहा जाता है क्योंकि यह रमजान के रोजों के बाद उपवास तोड़ने का उत्सव है। यह त्योहार एकता, खुशी, दान और परिवार के साथ मिलकर मनाने का प्रतीक है। लोग सुबह ईदगाह में विशेष नमाज अदा करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, बच्चों को ईदी देते हैं और मीठे पकवान जैसे सेवईयां, शीरखुर्मा बांटते हैं। यह दिन गरीबों की मदद करने और रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर होता है।