KhabarFast

LPG संकट के बीच राहत, अब बिना कनेक्शन भी मिलेगी गैस सिलेंडर की सुविधा; जानें कैसे?

Parth Jha | 06 Apr, 2026

LPG Cylinder Without Connection: देशभर में मध्य पूर्व संकट के कारण LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के बीच दिल्ली सरकार ने आम लोगों खासकर प्रवासी मजदूरोंछात्रों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ी राहत दी है। अब बिना नियमित घरेलू LPG कनेक्शन या स्थायी पते के प्रमाण के भी 5 किलो का Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर अधिकृत गैस एजेंसियों से सीधे खरीदा जा सकता है। 

दिल्ली सरकार के खाद्यआपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 4 अप्रैल 2026 को इसकी घोषणा की। सरकार का कहना है कि किराए के कमरों में रहने वाले या जिनके पास एड्रेस प्रूफ नहीं हैवे अब खाना पकाने के लिए परेशान नहीं होंगे। बस वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्डवोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) दिखाकर FTL सिलेंडर ले सकते हैं। 

FTL सिलेंडर कैसे खरीदें

1. किसी भी अधिकृत LPG डिस्ट्रीब्यूटर (इंडेनभारत गैस या एचपी गैस एजेंसी) पर जाएं। 

2. अपना वैध आईडी प्रूफ दिखाएं। 

3. कोई बुकिंग या ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं - तुरंत सिलेंडर मिल जाएगा। 

कितनी होगी कीमत?

1. 5 किलो वाले इन छोटे सिलेंडरों की रिफिल कीमत बाजार दर के अनुसार लगभग ₹568 से ₹600 तक है। 

2. पहली बार सिलेंडर खरीदने पर ₹1520 से ₹1580 तक का खर्च आ सकता है (सिलेंडर + सिक्योरिटी डिपॉजिट सहित)। 

3. यह घरेलू सब्सिडी वाला 14.2 किलो सिलेंडर नहीं हैबल्कि नॉन-सब्सिडाइज्ड FTL कैटेगरी का है।

क्यों लिया यह फैसला?

दरअसल, LPG संकट के चलते कई लोग बिना कनेक्शन के परेशान थे। ऐसे में दिल्ली सरकार ने साफ किया कि शहर में LPG, PNG, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता हैलेकिन कालाबाजारी रोकने के लिए गोदामों से सीधे सिलेंडर बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही कमर्शियल उपयोगकर्ताओं के लिए PNG कनेक्शन अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।