KhabarFast

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू में आंधी ने बरपाया कहर, धूल से भर गया आसमान

Sachin Kumar | 30 May, 2026

Rajasthan News: राजस्थान में अचानक शनिवार को मौसम ने करवट ली। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन, साथ में मुसीबत भी आई। राजस्थान के चुरू में धूल भरी आंधी उठने के पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। साथ ही आस-पास के इलाकों में भी धूल का गुबार छा गया।

दोपहर के वक्त अचानक हवा की रफ्तार बढ़ने लगी और कुछ ही देर में आसमान धूल की परत से ढक गया। तेज आंधी के कारण सड़कों पर विजिविलीटी कम हो गई। इस दौरान लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजस्थान का ये जिला हुआ प्रभावित

राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर में भी धूल और रेत का जबरदस्त बवंडर देखने को मिला। आसमान में धूल छाने से दिन के समय अंधेरा छा गया। सड़कों पर चल रहे वाहनों को लाइट का सहारा लेना पड़ा। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर में रेत की बवंडर आया। इस दौरान दिन में अंधेरा छा गया। हालांकि, आंधी का असर खत्म होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों ने गर्मी और लू से राहत की सांस ली।     

Also read: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन...राज्यपाल ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, इस दिन होगी DK शिवकुमार की ताजपोशी

मौसम विभाग का अलर्ट

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में मौसम के और अधिक सक्रिय रहने की आशंका जताई है। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने का अनुमान है। इसके अलावा कुछ इलाकों में गरज-चमक, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है।