KhabarFast

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 6वीं लिस्ट, 23 उम्मीदवारों के नामों की हुई घोषणा

Parth Jha | 05 Nov, 2023

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में नवंबर के अंत में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी 6वीं लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें भादरा से अजीत बेनीवाल, डूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा, पिलानी से पीतराम काला, सांगारिया से अभिमन्यु पूनियां, दांता रामगढ़ वीरेंद्र सिंह, शाहपुरा मनीष यादव, चौमूं से डॉ शिखा, आमेर से प्रशांत शर्मा, जमवा रामगढ़ से गोपाल लाल मीणा, हवामहल से आर आर तिवारी, विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल, अलवर शहर से अजय अग्रवाल, मालपुरा से घासी लाल चौधरी, मेड़ता से शिवरतन वाल्मिकी से टिकट मिला है।

 कांग्रेस ने भरतपुर सीट को आरएलडी के लिए छोड़ दिया है। इस लिस्ट में सबसे चर्चित सीट हवामहल है जहां पर कांग्रेस ने महेश जोशी का टिकट काटकर आरआर तिवारी को टिकट काट दिया है। वहीं कोटा उत्तर से शांति धारीवाल, अजमेर उत्तर से धर्मेंद्र राठौड़ टिकट के प्रबल दावेदार थे। लेकिन, पिछले साल बगावत के वजह से इनके टिकट काट दिए गए है।  कांग्रेस ने 11 नए चेहरों को मौका दिया है।

56 प्रत्याशियों के नामों की हुई थी घोषणा

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पांचवीं लिस्ट में फुलेरा से विद्याधर चौधरी, जैसलमेर से रूपाराम मेघवाल, पोकरण से सालेह मोहम्मद, आसिंद से हंगामी लाल मेवाड़ा, जहाजपुर से धीरज गुर्जर को टिकट दिया था। वहीं चौथी लिस्ट में 56 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था।

इन विधायकों को मिली थी जगह

इस सूची में पार्टी ने अपने आठ मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए थे। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 19 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई थी। इस लिस्ट में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को भी जगह मिली थी। दूसरी सूची में इसमें सीएम अशोक गहलोत के करीबी प्रमोद जैन समेत 43 उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। तो वहीं पहली सूची में 33 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।