PUNAJB NEWS: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर आज सुबह ED ने छापेमारी की। इस छापेमारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। आज सुबह से ही, प्रवर्तन निदेशालय (ED) पंजाब सरकार में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर छापेमारी कर रहा है। ED की भूमिका देश में कहीं भी होने वाले मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करना और उसे रोकना है। अगर ED इसी उद्देश्य के साथ काम कर रहा है, तो हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है।
जाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि PM मोदी सरकार के तहत एजेंसियों का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है। पंजाब के लोगों के साथ गलत और अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। पंजाब के लोगों को दबाने की कोशिश की जा रही है और उनके साथ अन्याय हो रहा है।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल ने लिखा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाब के साथ धक्का (धोखा) किया है और पंजाबियों को अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित किया गया। आरोप लगाया कि पंजाब के पानी, पंजाब यूनिवर्सिटी और ग्रामीण विकास फंड जैसे मुद्दों पर भी केंद्र ने राज्य के खिलाफ काम किया।