PUNJAB NEWS: पंजाब के नवांशहर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज भूरीवाले के 24 वें निर्वाण दिवस समारोह में शिरकत की। साथ ही इस समारोह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम परम पावन ब्रह्मलीन श्री ब्रह्मानंद जी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि महाराज ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा, अध्यात्म के प्रचार और समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज भूरीवाले एक चलते फिरते प्रकाश पुंज थे। यह पावन समारोह स्वामी चेतनानंद जी महाराज की सरपरस्ती में आयोजित हो रहा है। इनके मार्गदर्शन में इस संप्रदाय द्वारा पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लोगों को अध्यात्म का मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज नर सेवा ही नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण है।
नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझा, उन्होंने सदैव इस बात पर बोल दिया के एक शिक्षित समाज ही राष्ट्र की प्रगति का आधार बन सकता है। बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय, उनके आशीर्वाद से लड़कियों के चार कॉलेज और तीन स्कूल चल रहे हैं। अस्पतालों की स्थापना, अनेक निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन और प्रतिदिन PGI Chandigarh में देसी घी का लंगर यह सभी कार्य उनकी करुणा और सेवा भावना के जीवंत उदाहरण है।
सीएम सैनी ने लोगों से की अपील
सीएम नायब सैनी ने कहा कि मैं यहां हरियाणा की पौने 3 करोड़ जनता का प्रेम और आदर लेकर आया। महाराज जी द्वारा स्थापित आदर्श दोनों राज्यों के बीच प्रेम और भाईचारे का पुल बनाने का कार्य करते हैं। हमारी सरकार का प्रयास की समाज के गरीब वंचित और दलित वर्ग को तमाम सुविधाएं मिले जिनके वह हकदार है। मुख्यमंत्री ने लोगों से निर्वाण दिवस पर अपने जीवन को व्यसनों से दूर रखने और अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाने की अपील की। सीएम नायब सैनी ने कहा कि यहां उमडा जन सैलाब इस बात का प्रमाण कि सत्य कभी नहीं मारता और संतों की महिमा अनंत होती है।