KhabarFast

Punjab News: 20 गाड़ियों में पहुंची ED की टीम, पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर रेड

Parth Jha | 09 May, 2026

Punjab News: सुबह के समय पंजाब की राजनीति में हलचल शुरू हो गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब  7:25 पर ईडी की 20 गाड़ियां संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 के आवास पर ईडी ने छापे मारी की।  जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुबह-सुबह ईडी की कार्रवाई पर पंजाब में सियासत शुरु हो गई। ED को आप सासंद संजय सिंह ने सुपारी किलर तक कह दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि बीजेपी का सुपारी किलर ED आज फिर पंजाब पहुंच गया है। सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है। दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जायेंगे। फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा। पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?

इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा- पंजाब

पंजाब के सीएम भगवंत ने लिखा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया, इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और बीजेपी के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा।