Puducherry News: लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, " वे लोगों से और पुडुचेरी में भगवान से भी चोरी करते हैं। वे मंदिर पर कब्ज़ा करते हैं और भगवान से चोरी करते हैं। कानून-व्यवस्था खराब हो रही है और लोग रात में बाहर निकलने से डरते हैं। हम बेरोजगार युवाओं को 2000 रुपये महीने की मदद देने जा रहे हैं। हम प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर में 30,000 नई नौकरियां देने जा रहे हैं। मैं कई औरतों को यहां देख रहा हूं और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आप बसों में मुफ़्त में सफ़र करने जा रही हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, " पूर्ण राज्य का सवाल हमेशा से रहा है। हम पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। भाजपा रिमोट कंट्रोल से राज्य चलाती है। क्षेत्रीय नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है। सैकड़ों फैक्ट्रियां अब बंद हो गई हैं।
BJP चाहती है कि पुडुचेरी अडानी का हो जाए- राहुल गांधी
भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि BJP चाहती है कि पुडुचेरी अडानी का हो जाए। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कराईकल बंदरगाह पहले ही उन्हें बेच दिया गया है, और उन्होंने 'अडानी इलेक्ट्रिसिटी पुडुचेरी लिमिटेड' (AEPL) का गठन भी कर लिया है। जिससे यह संकेत मिलता है कि जल्द ही आपकी बिजली व्यवस्था भी उन्हें सौंपी जा सकती है।
बल्कि यह ऐसा भ्रष्टाचार है जिसमें हत्या भी शामिल है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आज, पुडुचेरी नकली दवाओं का एक बड़ा केंद्र बन गया है, जहां बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण हो रहा है, फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन दवाओं को पूरे देश में भेजा जा रहा है। यह केवल भ्रष्टाचार ही नहीं है। बल्कि यह ऐसा भ्रष्टाचार है जिसमें हत्या भी शामिल है।