KhabarFast

Priyanka Gandhi Speech:"लोग मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक" वायानाड में बोलीं प्रियंका गांधी

Parth Jha | 26 Oct, 2024

Wayanad ByElection: लोकसभा उपचुनाव में सबसे हॉट सीट वायनाड में राजनीतिक पारा हाई है। इस सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने नव्या हरिदास को इसी सीट से टिकट दिया है। इसी कड़ी में प्रियंका गाधी शनिवार यानी 26अक्टूबर को चुनाव प्रचार करने वायनाड पहुंची हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वायनाड से निर्वाचित होने पर एक जन प्रतिनिधि के रूप में उनकी यह पहली यात्रा होगी। 

प्रियंका गांधी ने वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि " वायनाड के लोग ही मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक हैं"। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, न्याय और हमारे संविधान में निहित मूल्यों के लिए लड़ना मेरे जीवन की बुनियाद रही है।

पहली बार संसद बनने का मौका

अगर प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव जीत जाती हैं, तो वह पहली बार लोकसभा पहुंचेंगी। बता दें कि, प्रियंका गांधी 2019के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उपचुनाव में निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी। यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य - सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में मौजूद रहेंगे।  

क्यों हो रहा उपचुनाव?  

बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024में राहुल गांधी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था। पहली सीट रायबरेली और दूसरी सीट केरल की वायनाड। वहीं, राहुल गांधी को दोनों सीटों पर जीत हासिल हुई थी लेकिन बाद में उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। बता दें कि वायनाड में 13नवंबर को उपचुनाव होगा और उपचुनाव के नतीजे 23नवंबर को आएंगे।