Donald Trump Daughter Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने एक ऐसे आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ईरान की सेना से जुड़े संगठन इस्लामिक रेवोलुशनार्य गार्ड कोर से ट्रेनिंग ले चुका था।
गिरफ्तार आतंकी की पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकी की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है। वह इराक का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी अमेरिका द्वारा 6 साल पहले किए गए ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर Qasem Soleimani की मौत का बदला लेना चाहता था।
क्या है इसकी वजह?
दरअसल, साल 2020 में बगदाद में अमेरिकी सेना ने एक बड़े ऑपरेशन में कासिम सुलेमानी को मार गिराया था। यह कार्रवाई तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर की गई थी। अल-सादी सुलेमानी को अपना गुरु मानता था और तभी से ट्रंप परिवार के खिलाफ साजिश रच रहा था।
घर का पूरा ब्लूप्रिंट मिला
जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को आरोपी के पास से फ्लोरिडा में स्थित इवांका ट्रंप के घर का पूरा ब्लूप्रिंट मिला है। अधिकारियों के अनुसार, वह काफी समय से उनके घर की रेकी कर रहा था और हमले की तैयारी में जुटा था। आरोपी ने कथित तौर पर ट्रंप परिवार को नुकसान पहुंचाने की कसम भी खाई थी।
अटैची एंतिफाध कनबर का बयान
वाशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची एंतिफाध कनबर ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुलेमानी की मौत के बाद अल-सादी खुलेआम इवांका ट्रंप को मारने की बात करता था। वह ट्रंप परिवार के घर को तबाह करने की धमकी भी देता था। फिलहाल अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते आरोपी की गिरफ्तारी से एक बड़ा हमला टल गया।