KhabarFast

Petrol-Diesel Prices: लखनऊ,गुरुग्राम सहित इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल, जानें आपके शहर के दाम

Parth Jha | 22 Oct, 2023

Petrol-Diesel Prices: रविवार के दिन कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव हुए हैं। जहां नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दामों में बदलाव हुए है। चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता हो गया है और अब 94.24 रुपए में बिक रहा है। दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72रुपये और डीजल 89.62रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31रुपये और डीजल 94.27रुपये लीटर मिल रहा है।

पेट्रोल के दामों में बदलाव के बाद आगरा में पेट्रोल 15पैसे सस्ता होकर 96.48रुपयेमें बिक रहा है। अहमदाबाद में पेट्रोल 9पैसे महंगा होकर 96.51रुपये में मिल रहा है तो डीजल 8 पैसे महंगा होकर 92.25रुपये लीटर मिल रहा है। नोएडा में पेट्रोल 41पैसे महंगा होकर 97रुपयेमें मिल रहा तो डीजल 38पैसे महंगा होकर 90.14रुपये लीटर मिल रहा है।

इन राज्यों में पेट्रोल हुआ सस्ता

लखनऊ की बात की जाए तो लखनऊ में पेट्रोल 5पैसे महंगा होकर 96.62रुपयेमें मिल रहा वहीं डीजल 5पैसे महंगा होकर 89.81रुपये लीटर मिल रहा है। वाराणसी में पेट्रोल 38पैसे सस्ता होकर 96.68रुपये में मिल रहा तोडीजल 38पैसे सस्ता होकर 89.87रुपये लीटर मिल रहा है। पुणे में पेट्रोल 46पैसे महंगा होकर 106.30रुपयेमें मिल रहा तोडीजल 45पैसे महंगा होकर 92.81रुपये लीटर मिल रहा है। इसके साथ ही गुरुग्राम पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 97.18 रुपये में मिल रहा तो  डीजल 19 पैसे महंगा होकर 90.05 रुपये लीटर मिल रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत की बात की जाए तो हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इसमें गिरावट देखी जा रही थी। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 88.08 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड ऑयल 92.16डॉलर प्रति बैरल पर है।